Covid 19

Thursday, June 25, 2020

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के क्वारंटाइन के फैसले पर जताई आपत्ति, कहा 103 डिग्री बुखार वाले लाइन में कैसे खड़े रहेंगे


Coronavirus: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही अमित शाह के द्वारा दिल्ली में हस्तक्षेप करने के बाद से ही दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी भी तेज हो गई है। इसी बीच केंद्र सरकार के क्वारंटाइन वाले फैसले पर केजरीवाल ने आपत्ति जताते हुए सवाल किया है कि 103 डिग्री बुखार वाले लाइन में कैसे खड़े रहेंगे?

कोविड-19 सेंटर जाना अनिवार्य

दिल्ली में केंद्र सरकार ने सभी कोरोना संक्रमितों को क्लीनिकल असेसमेंट के लिए कोविड सेंटर जाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि क्लीनिक असेसमेंट में यह जांच की जाएगी कि मरीज होम क्वारंटाइन में रहने लायक है या नहीं। अगर वह मरीज होम क्वारंटीन में रहने लायक नहीं होगा, तब उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसका फैसला डॉक्टर जांच के बाद करेंगे। लेकिन उससे पहले मरीजों को कोविड सेंटर में ही रहना होगा।

केजरीवाल ने जताई आपत्ति

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा करने से मरीजों को लगेगा कि वो किसी जेल में हिरासत में रह रहे हैं। 15 दिन क्वारंटाइन में रहना किसी हिरासत से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से इस आदेश को वापस लेने की अपील करता हूं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि इस व्यवस्था में किसी व्यक्ति को अगर 103 डिग्री बुखार है, तो वो कोविड सेंटर में असेसमेंट के लिए लाइन में कैसे लगेगा?

No comments:

Post a Comment