Covid 19

Showing posts with label Chhattisgarh News. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh News. Show all posts

Wednesday, July 1, 2020

स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी बहन का निधन, खबर मिलते ही कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, दी श्रद्धांजलि



अंबिकापुर. सरगुजा राज परिवार की बड़ी बेटी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंह देव जी की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज भोपाल में उनके निवास पर निधन हो गया।
स्व. महाराजा एमएस सिंहदेव एवं स्व. राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह देव की पुत्री मोहिनी राणा का जन्म 6 सितम्बर 1949 को हुआ था तथा उनका विवाह 11 दिसंबर 1975 को राजा जय शमशेर राणा के साथ नेपाल में हुआ था।
वे कुछ समय से कैंसर बीमारी से पीडि़त थीं, उन्हें कुछ समय पूर्व ही अस्पताल से घर लाया गया था। आज सुबह उन्होंने अपने निवास भोपाल में अंतिम सांस ली। मोहिनी सिंह राणा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।
वे टीएस सिंह देव, अरूणेश्वर शरण सिंह देव, आशा कुमारी एवं मंजू श्री आनंद की बहन तथा सरगुजा जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव जी की बुआ थीं।

धरना स्थल पर ही कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की बड़ी बहन मोहिनी राणा के निधन की सूचना मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर आयोजित धरना स्थगित कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल डाटा सेंटर के समक्ष दिवंगत मोहिनी राणा के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा।
इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु दीक्षित, निलिम्प सिंह, शेख नसीम, मो. इस्लाम, अतुल तिवारी,
मदन जायसवाल, अब्दुल अब्बास, सुरेश अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह धंजल, अमित सिंह, विवेक सिंह, प्रवीण गुप्ता, पपीन्दर सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, विकास शर्मा, कमल सेन, निक्की खान, लक्की धंजल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।