Covid 19

Showing posts with label 7th Pay Commission. Show all posts
Showing posts with label 7th Pay Commission. Show all posts

Friday, July 10, 2020

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और केंद्री कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 21 फीसदी का भारी अंतर


स्टेट एडमिनिस्ट्रीटेटिव ट्रिब्यूनल (सैट) ने बुधवार को बंगाल सरकार के महंगाई भत्ता (डीए) से जुड़ी समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में सैट के उस आदेश पर फिर से विचार करने के लिए कहा गया था जिसमें कहा गया है कि राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों की बराबर डीए पाने के हकदार हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने इसी आदेश के खिलाफ याचिका दायर करते हुए कहा है कि कोरोना संकट की इस विपरीत परिस्थिति में सरकारी खजाने पर प्रभाव पड़ा है लिहाजा इस फैसले पर फिर से विचार किया जाए।

सैट ने राज्य सरकार के याचिका में दिए इस तर्क और अन्य तर्कों पर असहमति जताई और कहा कि याचिका का कोई आधार नहीं है लिहाजा इसे निरस्त किया जाता है।

ममता सरकार अब इस मामले पर कलकत्ता हाई कोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। हालांकि डीए बकाए का भुगतान राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग है।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और केंद्री कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 21 फीसदी का भारी अंतर है। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता देने संबंधी जो निर्देश दिया है, वह बहाल रहेगा।

इससे पहले, पिछले साल 26 जुलाई को सैट ने एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार के कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन पर डीए पाने के हकदार है, और राज्य सरकार को अपने कर्मचारियों के लिए सभी बकाया राशि देने पर विचार करना चाहिए। यह भी कहा गया था कि केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार का डीए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

Saturday, June 27, 2020

7वें वेतन आयोग के अनुसार, जानें आर्मी के सिपाही और ऑफिसर की सैलरी


 वर्तमान समय में बहुत से लोग आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती हैं की आर्मी को कितनी सैलरी मिलती हैं। आज इसी विषय में 7वें वेतन आयोग के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आर्मी में सिपाही और ऑफिसर की सैलरी कितनी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। पद का नाम: सीओएएस

वेतन : लेवल-18, रुपया 2,50,000(फिक्स्ड)

पद का नाम: वीसीओएएस/आर्मी सीडीआर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी)
वेतन : लेवल-17, रुपया 2,25,000(फिक्स्ड)

पद का नाम: लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी + स्केल
वेतन : लेवल-16,  रुपया 205400-224400

पद का नाम: लेफ्टिनेंट जनरल (एचएजी स्केल)
वेतन: लेवल-15,  रुपया 1,82,200-2,24,100

पद का नाम: मेजर जेनरल
वेतन : लेवल-14, रुपया 1,44,200-2,18,200

पद का नाम: ब्रिगेडियर
वेतन: लेवल-13ए, रुपया 1,39,600-2,17,600

पद का नाम: कर्नल
वेतन : लेवल-13, रुपया 1,30,600-2,15,900

पद का नाम: मेजर
वेतन: लेवल-11,  रुपया 69400-2,07,200

पद का नाम: कैप्टेन
वेतन : लेवल-10बी,  रुपया 61300-1,93,900

पद का नाम: लेफ्टिनेंट
वेतन : लेवल-10, रुपया 56100-1,77.500

सिपाही की सैलरी। सिपाही (ग्रुप X)
वेतन : रु 5200-20200+1400+2000+डीए 113%

सिपाही (ग्रुप Y)
वेतन : रु 5200-20200+2000+2000+ डीए 113%

नायक (ग्रुप X)
वेतन : रु 5200-20200+1400+2000+ डीए 113%

नायक (ग्रुप Y)
वेतन : रु 5200-20200+2400+2000+ डीए 113%

कॉन्सटेबल / हवलदार (ग्रुप X)
वेतन : रु 5200-20200+1400+2000+ डीए 113%

कॉन्सटेबल / हवलदार (ग्रुप Y)
वेतन : रु 5200-20200+2800+2000+ डीए 113%

नायब सुबेदार (ग्रुप X)
वेतन : रु 9300-34800+1400+2000+ डीए 113%