Covid 19

Showing posts with label Defiance News. Show all posts
Showing posts with label Defiance News. Show all posts

Friday, June 26, 2020

अभी-अभी आतंकी हमला: सेना की टुकड़ी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आतंकियों को लेकर बड़ी खबर आ रही है। घाटी के बिजबेहरा में CRPF की टुकड़ी पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ की टुकड़ी का एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिला पाई है। बीते कई दिनों से पुलवामा, नौशेरा और घाटी के अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके चलते कई खूंखार आतंकी ढेर हुए हैं। ऐसे में लगातार मुठभेड़ जारी है।

टुकड़ी पर घातक आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर घातक आतंकी हमला हुआ है। इस टुकड़ी में 10 से अधिक जवान होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के त्राल में शुक्रवार को आतंक का सफाया करने के मिशन में लगे सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल से मुठभेड़ जारी थी।

हालाँकि आज सेना को तड़के ही बड़ी सफलता हासिल हुईं। इस मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।


सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन

इस साल आतंकियों पर सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस संयुक्त ऑपरेशन चला कर राज्य में छिपे आतंकियों को ढूढ़ ढूढ़ कर मार रहे हैं।

इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को घाटी के त्राल जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जिले के चेवा उल्लर इलाके आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया।