Covid 19

Showing posts with label Bihar News. Show all posts
Showing posts with label Bihar News. Show all posts

Thursday, July 2, 2020

बिहार में महामारी के दौरान मुखिया जी खूब पैसे कमाएं हैं


न्यूज डेस्क: बिहार में महामारी के दौरान मुखिया जी खूब पैसे कमाएं हैं। लोगों को मास्क देने के नाम पर अपना पेट भरें हैं। इन मुखिया जी पर अब कारवाई होने वाली हैं। खबर के मुताबिक कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए दिए गए सरकारी आदेशों का भी पटना वाले मुखिया नहीं मानें। इस मुखिया पर अब सरकार सख्त हो गई हैं। इनपर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दें की पटना जिले के 322 में 131 पंचायतों के मुखिया पर गाज गिरने वाली हैं। सरकारी आदेश के बाबजूद इनमें से अधिकतर गांवों में मास्क और साबुन अबतक वितरित नहीं किया गया है। जिसको लेकर इनपर कारवाई हो सकती हैं।

दरअसल कोरोना महामारी से बचने के लिए बिहार सरकार ने सभी पंचायतों के मुखिया को आदेश दिया था की वो अपने इलाकों में हर घर को चार साबुन और चार मास्क उपलब्ध कराएं।

लेकिन बहुत से पंचायत में अभी तक ऐसा नहीं हुआ हैं। जिसको लेकर बिहार सरकार सख्त हो गई हैं और मुखिया से इसके बारे में जवाब मांगा गया हैं।

Sunday, June 28, 2020

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना प्रेमी को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने कराई शादी



गांववालों ने मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी
नालंदा. बिहार के नालन्दा जिले के कपटीया गांव में शनिवार देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई. परिवारवालों ने ग्रामीणों (Villagers) के सहयोग से प्रेमी को पकड़ लिया. जिसके बाद रविवार को बड़गांव मंदिर ले जाकर प्रेमी-प्रेमिका की शादी (Marriage) करा दी गई.


घटना के बारे में बताया गया कि दीपनगर के महानंदपुर निवासी चन्दन कुमार नालन्दा थानाक्षेत्र के कपटिया गांव निवासी अशोक चौधरी के घर अपनी प्रेमिका से मिलने चुपके से पहुंचा था. लेकिन लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई, फिर लड़के को पकड़कर प्रेमिका से शादी करा दी गई.


दहेज मांग रहे थे प्रेमी के घरवाले 


महानन्दपुर निवासी राजकुमार चौधरी के बेटे चंदन कुमार का प्रेम संबंध अशोक चौधरी की पुत्री से काफी दिनों से चल रहा था. कई बार प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को अपने परिवारवालों को शादी के लिए तैयार करने का आग्रह किया. लेकिन प्रेमी के घरवाले दहेज के बगैर अपने बेटे की शादी कराने को तैयार नहीं हुए.


शनिवार रात अचानक चन्दन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर रात के अन्धेरे में आ पहुंचा. जिसकी खबर लड़की के पिता को लग गई. लड़की के पिता ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर गांववाले को मौके पर बुला लिया. ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर दोनों की शादी बडगांव स्थित सूर्य मंदिर में करा दी.

Friday, June 26, 2020

नजदीकियां बढ़ाने का यह शौक बारातियों को पड़ गया महंगा


सिवान(बिहार): (Bihar News ) दूरियां तो नजदीकियां बन गई पर पुलिस ने खलल (Police action 5 dancers) डाल दिया और खलल भी ऐसा-वैसा नहीं सीधा हिरासत में ले लिया। कुछ ऐसा ही हुआ (Social distanceing violation ) जब बारातियों की नर्तकियों के साथ नाचने की हसरत धरी की धरी रह गई। उल्टा पुलिस पीछे पड़ गई सो अलग। सज-धज कर बारात में नर्तकियो के साथ नाचने आए बारातियों में भगदड़ मच गई। मौका देख कर आर्केस्ट्रा संचालक पतली गली से खिसक लिया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नही करने के आरोप में पांच नर्तकियों को हिरासत में ले लिया। ट्रेक्टर ट्रोली और साउंड बॉक्स भी जब्त कर लिया। यह तो शुक्र है कि पुलिस ने दुल्हे और उसके परिजनों और अन्य बारातियों को हवालात की हवा खिलाने से बख्श दिया।
पुलिस ने वर-वधू पक्ष को हिदायत देकर छोड़ा
यह मामला है जीबी नगर थाना क्षेत्र के डिहिया गांव का। एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का संचालन करना वर पक्ष को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली तथा साउंड बॉक्स को जब्त करते हुए नृत्य कर रहीं पांच नर्तकियों को हिरासत में लेकर थाना लाया। जहां पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बांड भरकर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गई। पकड़े जाने के डर से आर्केस्ट्रा संचालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वर-वधु पक्ष को हिदायत देकर छोड़ दिया।
आर्केस्ट्रा संचालक भागा
थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी टीमल साह के पुत्र की बारात इसी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी हरिचरण साह के यहां गई थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जहां शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही थी। इसकी सूचना स्थानीय थाना को मिल गई। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और पांच नर्तकियों को हिरासत में ले लिया तथा बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ डीजे साउंड बॉक्स को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक यहां सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था। इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली तथा डीजे संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं हिरासत में ली गई सभी नर्तकियों को आवश्यक पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।