Covid 19

Showing posts with label Ajab Gajab. Show all posts
Showing posts with label Ajab Gajab. Show all posts

Monday, June 29, 2020

बंदरों को भगाने के लिए गांववालों ने एक बंदर के गले में रस्सी बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया



अभी कुछ दिन पहले एक खबर आई थी. केरल से. एक ने पटाखों से भरा अनानास खा लिया था. उससे उसकी मौत हो गई थी. वहीं, मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि वह फल नारियल था. जंगली सूअरों को मारने के लिए इसे रखा गया था. इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था. सोशल मीडिया तो पूरा लोगों के गुस्से से पटा पड़ा था. उसके बाद हिमाचल प्रदेश से भी एक खबर आई कि एक गर्भवती गाय तो विस्फोटक पदार्थ खिला दिया गया, जिससे उसका जबड़ा टूट गया.

जानवरों से क्रूरता का एक और मामला अब तेलंगाना के खम्मम जिले से आया है. यहां के अम्मापालेम गांव में एक बंदर को पेड़ पर लटका दिया. उसके गले में रस्सी बांधकर. वीडियो वायरल है, जिसमें बंदर तड़पता-छटपटाता दिख रहा है. वहीं, नीचे खड़े कुत्ते उसे काटने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही तीन लोग बड़े-बड़े डंडे के साथ बंदर के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं. 29 सेकेंड के इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ऐसा किया क्यों गया?

दरअसल, उस गांव में कुछ बंदरों का समूह था, जिनसे गांव के लोग परेशान थे. एक दिन बंदर गांव में उछल-कूद कर रहे थे. तभी एक बंदर गांव में बनी पानी की टंकी में गिर गया. उसके बाद कुछ लोग उसको लेकर खेत में गए. और उसे पेड़ से लटका दिया. गांववालों ने ऐसा दूसरे बंदरों को डराने के लिए किया. ताकि वो सब गांव छोड़कर चले जाएं.

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद फॉरेस्ट अधिकारी ने वीडियो में नज़र आ रहे तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. और तीनों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा (9) के तहत केस दर्ज किया गया है.

Sunday, June 28, 2020

लाखों के हीरे निगल गया कुत्ता, जब ऑपरेशन हुआ तो निकली ऐसी चीजें



पुणे में एक हीरा कारोबारी का पालतू कुत्ता खेल-खेल में हीरे निगल गया। कारोबारी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उन हीरों की कीमत करीब डोढ़ लाख रुपए है। उसके बाद कुत्ते को झट से अस्पताल ले जाया गया जहां हीरों को निकालने के लिए कुत्ते के पेट का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को कुत्ते के पेट हीरो के साथ जो चीजें मिली, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। लाखों के हीरे निगलने पर कारोबारी कुत्ते को लेक अस्पताल पहुंचा।

नेशनल डेस्कः पुणे में एक हीरा कारोबारी का पालतू कुत्ता खेल-खेल में हीरे निगल गया। कारोबारी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उन हीरों की कीमत करीब डोढ़ लाख रुपए है। उसके बाद कुत्ते को झट से अस्पताल ले जाया गया जहां हीरों को निकालने के लिए कुत्ते के पेट का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को कुत्ते के पेट हीरो के साथ जो चीजें मिली, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। लाखों के हीरे निगलने पर कारोबारी कुत्ते को लेक अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने भी झट से कुत्ते का ऑपरेशन कर दिया ताकि हीरे को निकाला जा सके।

डॉक्टरों ने जब कुत्ते का ऑपरेशन किया उसके पेट से सिर्फ दोनों हीरे ही नहीं बल्कि एक सूई, कोट के दो बटन, रबर का तार और कुछ धागे भी मिले। डॉक्टरों का कहना है फिलहाल कुत्ता बिल्कुल ठीक है और हीरा कारोबारी उसे घर वापस ले गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ता चमकने वाली चीजों को देखकर आकर्षित होता होगा इसलिए उसने पहले कभी सूई, रबर और कोट के बटन को नगल लिया हो क्योंकि ऐसी जीचें तो वो चबा नहीं पाया होगा। डॉक्टर्स ने कहा कि हमने कुत्ते के पेट से हीरे और अन्य सभी चीजें निकाल दी हैं। कुत्ता जल्ही ही ठीक हो जाएगा।

Saturday, June 27, 2020

यहां पर अनजान व्यक्तियों के साथ सात बार संबंध बनाती हैं लड़किया




दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां लोग आज भी निचली मानसिकताओं को लेकर चल रहे हैँ। कुछ जगह ऐसी जहां मर्द कुवांरी लड़कियों से शादी नहीं करते तो वहीं कुछ जगह ऐसी जहां महिलाए हर साल 7 बार किसी गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। जी हां, यह शारीरिक संबंध बनाने का खेल बहुत सी जगहों पर परंपराओं का नाम लेकर चल रहा है।

औरतें बनाती है 7 बार संबंध:

ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में भी होता है। कहा जाता है परंपरा के मुताबिक हर साल यहां की महिलाएं किसी अंजान मर्द को ढ़ूंढती है और फिर उसके साथ संबंध भी बनाती है। यहां तक की उनकी इस बात से उनकेे पति भी वाकिफ हैं।

पोन त्योहार के दौरान बड़ी तादाद में पुरुष और औरतें माउंट केमुकस पहुंचते हैं। फिर यहां किसी अंजान शख्स के साथ संबंध बनाती है। फिर हर 35 दिन के अंतराल पर यानी जब त्योहार आयोजित होता है, महिला को उसी पुरुष के साथ संबंध बनाना होता है। ऐसा लगातार सात बार करने पर ही औरतों का मकसद पूरा होता है।

लॉकडाउन में दिल्ली से गांव लौटते ही बहू बन गई 'बिजली दीदी'



लॉकडाउन में दिल्ली से गांव लौटते ही बहू बन गई 'बिजली दीदी'
दिल्ली में परिवार के साथ एक जूता फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करने वाली जमालपुर गांव की बहू को गांव के स्वयं सहायता समूह का सहयोग मिला तो स्वावलंबी बन गई। जिसको कोई पूछता नहीं था अब इस महिला मिस्त्री की कद्र पूरा गांव करता है। उसने गांव में एलईडी बल्व रिपेयर करने शुरू कर दिए, जिसके लिए मात्र कुछ दिनों का प्रशिक्षण लेना पड़ा। गांव में उसे बिजली दीदी के नाम से बुलाते हैं।

बड़ोखर ब्लाक के गांव जमालपुर की रानी देवी अपने पति सभाजीत के साथ वापस गांव लौटी तो यहां रोजगार का संकट था। दिल्ली में वह पति के साथ जूता फैक्ट्री में रंगाई का काम करती थी। कोरोना काल में वह पति व तीन बच्चों के साथ 18 अप्रैल को वापस गांव लौटी थी। यहां उसने काम करने की ठानी। पहले तो परिवार व गांव में बहू के काम करने का विरोध हुआ पर उसके हौसले को देख सभी सहयोग में खड़े हो गए। वह महिला स्वयं सहायता समूह के संपर्क में आई। आठवीं तक शिक्षित रानी देवी ने एनआरएलएम उपायुक्त से मुलाकात की। उसकी दक्षता देख  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त केके पांडेय ने एलईडी बल्ब निर्माण व मरम्मत का प्रशिक्षण आईटीआई बांदा से दिलाया।

10 जून से उसने गांव में विधिवत काम शुरू कर दिया। वह एलईडी बल्ब निर्माण एवं मरम्मत, बिजली बोर्ड मरम्मत एवं अन्य बिजली के कार्य गांव में रहकर करने लगी। उसकी कुशलता देख अब गांव बहू को लोग बिजली दीदी के नाम से पुकारने लगे। अब उसके परिवार को भी उस पर गर्व है। उसे एक बल्ब बनाने के तीन रुपये मिलेगा। बकौल रानी औसतन उसे दो से तीन सौ रुपए रोजाना कमाई हो जाती है। भविष्य में और बेहतर काम करने पर आय बढेगी। गांव में खाली बैठने से अच्छा है कि कुछ काम करें। उपायुक्त ने बताया कि संकुल संघ द्वारा बल्ब निर्माण के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उसका काम बढ़ सके।

Friday, June 26, 2020

इतना जज्बा तब होगी प्यार की जीत प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया बड़ा साहसी कदम


गया,वैशाली: ''इश्क में जाने क्या हो जाता है ये रब ही जाने, तोड़ के सारी दिवारें मिल जाते हैं दिवाने'' यह गाना फिल्मी जरूर है लेकिन प्रेम करने वालों में इतना जज्बा होता है कि प्यार निभाने के लिए वह हर बाधा का सामना कर सकते हैं। इसी जज्बे को जाहिर करने वाला एक मामला सामने आया है। एक प्रेमिका अपने प्रेमी के शादी के मंडप पर पहुंच गई। यहां लोगों ने मारा—पीटा, बदसलूकी की। इसके बावजूद लड़की डरी नहीं, अंतत: फैसला करने के लिए पंचायत बुलाई गई जिसने प्रेमिका में हक में फैसला सुनाकर युवती को प्यार में जीत दिला दी।

यह घटना बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार हुसैना खुर्द निवासी लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से होने वाली थी। बारात गुरुवार 25 जून को आनी थी। लड़की के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बुधवार को अचानक एक लड़की ऑटो में बैठकर यहां आ पहुंची।
उसने जैसे ही कहा कि यहां जिस लड़के की बारात आने वाली है मैं उसकी पत्नी हूं तो सबके होश उड़ गए। तैयारी में लगी महिलाओं ने लड़की को बाल पकड़कर बाहर खींचा और उसकी पिटाई करने लगीं।
इसके बाद गांव के युवकों का वहां जमावड़ा लग गया। इन्होंने भी युवती से मारपीट की। इसके बाद उसके बाल पकड़र घसीटते हुए ले गए और कमरे में बंद कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। लड़की के साथ जो भी हुआ वह बेहद निंदनीय है। यहां गांव वालों ने युवती से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसकी युवक के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। यह सुनकर दुल्हन बनी लड़की के पिता का दिल बैठ गया। लेकिन वह भी अब पूरी बात जाने बगैर अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहता था।
फैसला करने के लिए पंचायत बुलाई गई। लड़के और उसके पिता को भी बुलाया गया। यहां लड़के ने प्रेम विवाह की बात स्वीकार ली। इसके बाद प्रेमिका और लड़के की शादी करवाई गई।

Thursday, June 25, 2020

विज्ञान भी हैरान है भारत के इन इंसानों की शक्तियां देखकर, जान लेंगे तो आप भी हो जायेंगे दंग


आज हम आपको भारत के तीन ऐसे व्यक्तियों के बारे के बताने जा रहे है | जिनके अंदर कुछ ऐसी सुपर पॉवर (Super Power) है जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते है |

1. राज मोहन नायर
राज मोहन नायर को इलेक्ट्रिक मेन (Electric Man) के नाम जान जाता है | राज मोहन नायर अपने शरीर से करीब 3 एम्पियर का करंट पास करवा सकत है | यदि किसी भी साधारण व्यक्ति से शरीर से 1 एम्पियर के 10 वें हिस्से का भी करंट पास कराया जाए तो उसकी मौत हो सकती है लेकिन राज मोहन नायर को ऐसा करने पर कुछ भी नहीं होता है राज मोहन नायर विज्ञान के लिए एक रहस्य है |

2. ज्योथी राज
ज्योथी राज भारत के रॉक क्लाइंबर है | जो बड़े से बड़े पहाड़ और पत्थर की चट्टानों पर बिना किसी सुरक्षा के आसानी से चढ जाते है | ज्योथी राज बचपन से बंदरों के बीच रहे है और वे बंदरों को पेड़ पर चढ़ते हुए काफी ध्यान से देखते थे जिस वजह से ज्योथी राज आज ऐसा कर पाते है | भारत के दूसरे सबसे बड़े वॉटर फॉल पर चढ़ने वाले ज्योथी राज इकलौते इंसान है |

3. शकुंतला देवी
शकुंतला देवी को इंसानी कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है | शकुंतला गणित में इतनी होशियार है कि वे किसी भी तरह के वर्ग, गुणा, भाग को किसी कंप्यूटर से तेज कर सकती है | एक बार बोर्ड पर 200 डिजिट नंबर लिखा हुआ था और शकुंतला देवी को इसका 23 वां रूट बताना था 50 सेकंड सोचने के बाद शकुंतला देवी इसका सही जवाब दिया | इस सवाल को करने में कंप्यूटर से करने में भी 60 सेकंड का समय लगा था |

भारत का वो चमत्कारी मंदिर, जहां तेल-घी नहीं पानी से जलता है दीया

भारत का वो चमत्कारी मंदिर, जहां तेल-घी नहीं पानी से जलता है दीया
Entertaining Gapsap
25 Jun. 2020 09:13
+ फॉलो करें
नमस्कार दोस्तों, हमारे यूसी न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है। यहां हम हर दिन दुनिया में हो रही अजीबोगरीब घटनाओ के बारे में पोस्ट करते रहते हैं। अगर आप भी ऐसी रोचक खबरे जानना चाहते है तो ऊपर दिए पीले बटन को दबाकर हमें फॉलो करें। चलिए शुरू करते हैं।

धर्म और आस्था में कई ऐसे चमत्कार होते हैं जिनसे भगवान में श्रद्धा और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही एक चमत्कार एक देवी के मंदिर में दिखाई देता है जिसमें दीपक को जलाने के लिए किसी घी या तेल की जरुरत नहीं होती। यह क्रम आज से नहीं बल्कि कई सालों से चल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में गड़ियाघाट वाली माताजी के नाम से मशहूर यह मंदिर कालीसिंध नदी के किनारे आगर-मालवा के नलखेड़ा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गाड़िया गांव के पास स्थित है।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं और नीचे दिए गए लाइक बटन पर क्लिक करके हमारे लेख को लाइक कर सकते हैं।

5 दिनों तक एक भी कपड़ा नहीं पहनती यहां की सारी औरतें

इस संसार में अनेको समुदाय है अनेको जातीया है व कई धर्म है। इन समुदायों इन जातियों व इन धर्मो की अपनी अपनी परम्पराये है जो इनमे शामिल लोगो के दुवारा निभाई जाती है। ये परम्पराये इतनी विचित्र है ही जब लोग इनके बारे में सुनते है तो हैरान हो जाते है। भारत जैसे बड़े देश जिसमे जातियों और समुदायों का भंडार है वहाँ परम्परा की अधिकता है। हमारे देश के बारे में कहाँ जाता है की यहाँ प्रत्येक 50 किलोमीटर के बाद लोगो की भाषा व परम्पराये बदल जाती है।

आज हम आपको एक ऐसी परम्परा के बारे में बतायेगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेगे लेकिन कमाल की बात ये है की ये परम्परा आज के युग में भी निभाई जाती है। इस परंपरा के अंतर्गत महिलाओ को निवस्त्र रहना पड़ता है। ये परम्परा हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में पीणी गांव के लोगो दुवारा निभाई जाती है। ये परम्परा यहाँ के लोगो का रीती रिवाज है। ऐसा नहीं है की इस गांव की महिला को हमेशा निवस्त्र रहना पड़ता है केवल साल में पांच दिन उन्हें ये परम्परा निभानी पड़ती है। ये परम्परा केवल शादीशुदा महिलाये ही निभाती है।

गांव के लोगो का मानना है की अगर गांव की औरते इस परंपरा को नहीं निभाती है तो उनके घर में अशुभ हो जाता है। इस परम्परा की शुरुआत के पीछे एक कहानी छिपी है जो अक्सर गांव वालो को पूछने पर वह बताते है यहाँ के लोगो के कहे अनुसार इस गांव पर एक राक्षस का साया था। ये राक्षस यहाँ की सुन्दर कपडे पहनने वाली औरतो को उठा ले जाता था बाद में उस राक्षस को देवताओ में मार दिया था तब से ये परम्परा चली आ रही है। गांव के लोग इन पांच दिनों में हसना भी बंद कर देते है वही औरते अपने आप को सांसारिक दुनिया से अलग कर लेती है। इन पांच दिनों में औरते पुरुषो के सामने नहीं आती है। इस परम्परा को निभाने के पीछे की कहानी का वास्तविक सच तो हम नहीं जानते लेकीन गांव वालो के कहे अनुसार हमने आपको ये कहानी बताई है अब ये हकीकत है या केवल एक फ़साना। ये रिसर्च का विषय है।