Covid 19

Showing posts with label Bank Loan. Show all posts
Showing posts with label Bank Loan. Show all posts

Thursday, June 25, 2020

1 जुलाई से बदल रहे हैं नियम: ATM चार्ज में बढ़ोतरी से लेकर Bank खाते तक होंगे फ्रीज

नई दिल्ली: 1 जुलाई आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है. केंद्र सरकार से लेकर बैंक तक कई नियमों में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव कर रहे हैं. नए नियम लागू करने के भी दिन तय हैं. ऐसे में हम आपके साथ साझा कर रहे हैं कुछ अहम जानकारियां. ये सभी नियम 1 जुलाई से बदल रहे हैं.

इस बैंक के खाते हो सकते हैं फ्रीज
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने अपने सभी ग्राहकों को एसएमएस भेजकर सूचित किया है कि जल्द से जल्द अपने खाते की KYC उपलब्ध कराएं. बैंक 1 जुलाई से उन सभी खातों को फ्रीज कर देगा जिनकी जानकारी बैंक में के पास नहीं होगी. ग्राहक अपने KYC के लिए आधारकार्ड, पैन और राशनकार्ड की कॉपी बैंक में जमा करा सकते हैं. 

PNB बचत खाते में कम मिलेगा ब्याज
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक PNB ने बचत खातों में दिए जाने वाले ब्याज की दर कम करने का फैसला किया है. 1 जुलाई से सभी बचत खातों में मिलने वाले वार्षिक ब्याज दरों में कटौती हो रही है. बैंक ने 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. अगले महीने से खाताधारकों को जमा पैसे पर 3.25 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज ही मिलेगा.

ये भी देखें-




ATM में मिल रही छूट होगी खत्म
लॉक़डाउन के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसी भी बैंक एटीएम (ATM) से पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया था. 1 जुलाई से सभी एटीएम से बैंक से पैसे निकालने पर दोबारा से चार्ज लगना शुरू हो जाएगा. बताते चलें कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 30 जून तक किसी भी एटीएम से 10 हजार रुपए तक के निकासी में लगने वाले चार्ज को हटाया था. 

न्यूनतम राशि रखने का नियम होगा खत्म
एक अच्छी खबर ये है कि 1 जुलाई से आपके खाते में न्यूनतम राशि (Minimum Balance) नहीं रहने पर लगने वाला शुल्क अब समाप्त हो रहा है. यानि आपके बैंक खाते में एक तय न्यूनतम राशि रखने की मजबूरी नहीं रहेगी.

खुशखबरी: बिना गारंटी मोदी सरकार दे रही है 50 हजार रुपये का लोन


नई दिल्ली: कोराना संकट के कारण बिगड़ते आर्थिक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों को 50,000 रुपये का लोन दे रही है। इच्छी बात ये है कि इसके लिए लोगों को किसी गारंटी की जरूरत नहीं। केंद्र सरकार के इस योजना का अबतक 10 करोड़ लोग फायदा उठा चुके हैं।

दरअसल मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत लोगों को अपना बिजनेस शुरु करने के लिए की है। अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और आपको बैंक से लोन मिलने में दिक्कत हो रही है तो केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


इस योजना के तहत मुख्य रूप से दुकान खोलने, रेहडी पटरी या कोई अन्य छोटा काम शुरू करने के लिए ले लोन को सकते हैं। यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिया जा रहा है। इस योजना में बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इसमें कोई भी शख्स इन संस्थानों में जाकर लोन के विषय में जानकारी लेने के साथ-साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस लोन के लिए आप सरकार के https://www.udyamimitra.in ऑनलाइन पॉर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

मोदी सरकार अपने इस मुद्रा शिशु योजना (Shishu Mudra Yojana) के तहत लोन पर ब्याज दरों में 2 फीसदी तक की छूट भी दे रही है। इस योजना के तहत 9 से 12 फीसदी तक का ब्याज लगता है। जिसमें सरकार ने 2 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। यानी आपको 7 फीसदी की दर पर ब्याज देना होगा। मुद्रा योजना के तहत लोन लेने वाले लोगों को ब्याज में यह छूट 1 जून 2020 से 31 मई 2021 तक मिल सकेगी।

गौरतलब है कि मुद्रा योजना के तहत बैंक बिना गारंटी के लोन देती है और लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च कर सकता है।