Covid 19

Showing posts with label Weather News. Show all posts
Showing posts with label Weather News. Show all posts

Wednesday, July 1, 2020

इन राज्यों में धोखा देगा मौसम, अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश

लखनऊ : मानसून आने के बाद देश में हर तरफ हवाएं तेज हैं। 30 जून आज मौसम परिवर्तनशील रहेगा  व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा देश के कुछ राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उममीद है। आज मानसून की अक्षीय रेखा इस समय अमृतसर, अंबाला, मेरठ, गोरखपुर होते हुए पूर्वोत्तर भारत के तराई क्षेत्रों में बनी हुई है। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। केरल के तटों के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई बना हुआ है।

अगले कुछ घंटों में मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों यानि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म ही बना रहेगा। राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है।

अगले कुछ घंटों

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, बदायु, देवरिया, मऊ रामपुर मे  आज 3- 4 घंटों के अंद बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून अनुकूल परिस्थितियों के कारण आगे बढ़ता हुआ उत्तरी सीमा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा होते हुए पूरे भारतवर्ष को पूरी तरह पहुंच गया था। इस साल मानसून सामान्य तिथि 8 जुलाई से 12 दिन पहले आ गया, फिर शुक्रवार को पूरे देश को कवर कर लिया।  आज पर्वतीय इलाकों मे बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान हरियाणा, पंजाब के कुछ इलाको मे बारिश होंगे तो बाकि जगहो पर तापमान 41 डिग्री तक रहेगा।

पिछले 24 घंटों में  मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, गोवा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर मध्यम से भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण-गोवा और तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश के मध्य और पछीमी भागों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी पंजाब और गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई।

Sunday, June 28, 2020

2 घंटे के अंदर हरियाणा-दिल्ली में तूफान, आएगा तेज अंधड़ और बारिश


 

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम पलटने के साथ ही हवा की गति 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है. (प्रतीकात्मक चित्र)
नई दिल्ली. मानसून की दस्तक के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी आंधी-तूफान (Thunderstorm) का दौर जारी है. इसी के चलते अब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो घंटे के अंदर हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार चरखी दादरी, झझर, कोसली, फारुखनगर, गुरुग्राम, मानेसर, दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अंधड़ के साथ ही भारी बारिश हो सकती है.

चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम पलटने के साथ ही हवा की गति 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है. हालांकि मौसम में इस बदलाव से तापमान में कमी होने के चलते लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी. हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने की आशंका है.

दक्षिण पश्चिम मानसून का है असर

इससे पहले मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि दिल्ली के अलावा पूरे यूपी, पंजाब के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ भाग में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. जिसके बाद बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.

बादलों ने पहले ही कर ली एंट्री

वहीं शुक्रवार को ही बादलों ने दिल्ली में प्रवेश कर लिया था. इस कारण दिल्ली में कई जगहों पर बारिश भी हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है. लेकिन इस बार ये पहले ही यहां आ चुका है. संभावना जताई गई है कि अगले तीन दिनों तक यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

बारिश की बूंदों ने पहले भी दी है राहत

इससे पहले भी गुरुवार को भी भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्‍ली और एनसीआर के लोगों को राहत मिली थी. यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी. इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन उड़ती धूल के कारण आने जाने वाले लोगों को राहत भी मिली. गुरुवार से पहले सोमवार को भी दिल्ली में बारिश की बूंदों ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई थी.

पंजाब में जुलाई के इस दिन से मौसम लेगा करवट



चंडीगढ़: पंजाब में बीते दो दिनों से पश्चिम उत्तरी क्षेत्र में कहीं -कहीं बारिश और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई थी। भारत में उत्तरी -पश्चिमी क्षेत्र में मानसून के जल्दी दस्तक देने के बाद मौसम सुहावना हो गया था पंजाब में इस बार पहले की उपेक्षा मानसून तीन दिन पहुँच गया है। हालांकि बीते दिन पंजाब में मौसम बहुत खुश्क और खराब रहा। अब मौसम विभाग की सूचना को देखते हुए पंजाब में गर्मी से राहत के कयास लगाए जा रहे है। पंजाब में भी मानसून पहुँच चुका है परन्तु फ़िलहाल पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ। शनिवार भी पंजाब के सिर्फ़ कुछ जिलों में हलकी बारिश हुई। मौसम विभाग मुताबिक रविवार से लेकर तीन जुलाई तक धूल भरीं हवाएं और हल्की बारिश का अनुमान है।

Saturday, June 27, 2020

Delhi-NCR के बाद अब यूपी के इन जिलों में 3 घंटे के अंदर आने वाला है तूफान


लखनऊ. दिल्ली-हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी तूफान (Thunderstorm) की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. मौसम ‌विभाग के अनुसार आने वाले तीन घंटों (शाम 7.30 बजे) में उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और देवरिया में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश होने की संभावना है. साथ ही बताया गया है कि इस दौरान आसपास के ‌इलाकों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार ये दौर आने वाले तीन चार दिनों तक ऐसा ही चल सकता है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के साथ ही इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है जिससे सावधान रहने की जरूरत है. मौसम पलटने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश होगी हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज होगी.
विज्ञापन

इन जिलों के लिए भी अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने हरदोई, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस और म‌थुरा जिले में भी तेज बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार रात 8.20 बजे तक इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है. साथ ही इन इलाकों में भी बिजली गिरने की आशंका है.

दो दिनों से चल रहा बारिश का दौर

पिछले दो दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के आंकड़ों को देखें तो पूर्वी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. हालांकि अच्छी बात यह रही कि बुंदेलखंड के उरई में भी अच्छी बरसात दर्ज की गई. शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश सुल्तानपुर में 31.8 मिलीमीटर हुई. वहीं बनारस में 30, रायबरेली में 19.6, चुर्क में 24, उरई में 15 और कानपुर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश की वजह से प्रदेश के बाकी इलाकों में तापमान में भी काफी कमी आ गई है. हालांकि झांसी अभी भी तपन का शिकार है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान झांसी में 40 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा.

आकाशीय बिजली से मौत

वहीं गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी बिजली गिरने के चलते लोगों की जान गई. सोनभद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की जान चली गई. बता दें कि गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 24 लोगों की जान चली गई थी. बुधवार को भी 6 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गवां बैठे थे.

चेतावनी : यूपी में मौसम होगा आउट ऑफ कंट्रोल, लोग रहें अलर्ट



मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन पहले यूपी और बिहार में मौसम से लोग बेहाल हो गए थे। कई लोगों की जान भी चली गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कई राज्‍यों में मौसम करवट लेगा। रहा है। 28 जून, रविवार को देश के सौ से अधिक शहरों में बारिश की संभावना है।

लखनऊ: मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन पहले यूपी और बिहार में मौसम से लोग बेहाल हो गए थे। कई लोगों की जान भी चली गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कई राज्‍यों में मौसम करवट लेगा। रहा है। 28 जून, रविवार को देश के सौ से अधिक शहरों में बारिश की संभावना है।

देश के अन्य राज्यों का अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, रायलसीमा, दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में  मॉनसून का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम का यही हाल अगले तीन दिनों तक रहेगा। आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। कि 29 जून तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 28 जून को पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश सामान्य रहने वाली है।
बता दें कि इससे पहले राज्य में आकाशीय बिजली ने पहले ही तबाही मचा कर 24 लोगों की जान ले ली है।