Covid 19

Thursday, June 25, 2020

1 जुलाई से बदल रहे हैं नियम: ATM चार्ज में बढ़ोतरी से लेकर Bank खाते तक होंगे फ्रीज

नई दिल्ली: 1 जुलाई आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है. केंद्र सरकार से लेकर बैंक तक कई नियमों में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव कर रहे हैं. नए नियम लागू करने के भी दिन तय हैं. ऐसे में हम आपके साथ साझा कर रहे हैं कुछ अहम जानकारियां. ये सभी नियम 1 जुलाई से बदल रहे हैं.

इस बैंक के खाते हो सकते हैं फ्रीज
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने अपने सभी ग्राहकों को एसएमएस भेजकर सूचित किया है कि जल्द से जल्द अपने खाते की KYC उपलब्ध कराएं. बैंक 1 जुलाई से उन सभी खातों को फ्रीज कर देगा जिनकी जानकारी बैंक में के पास नहीं होगी. ग्राहक अपने KYC के लिए आधारकार्ड, पैन और राशनकार्ड की कॉपी बैंक में जमा करा सकते हैं. 

PNB बचत खाते में कम मिलेगा ब्याज
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक PNB ने बचत खातों में दिए जाने वाले ब्याज की दर कम करने का फैसला किया है. 1 जुलाई से सभी बचत खातों में मिलने वाले वार्षिक ब्याज दरों में कटौती हो रही है. बैंक ने 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. अगले महीने से खाताधारकों को जमा पैसे पर 3.25 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज ही मिलेगा.

ये भी देखें-




ATM में मिल रही छूट होगी खत्म
लॉक़डाउन के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसी भी बैंक एटीएम (ATM) से पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया था. 1 जुलाई से सभी एटीएम से बैंक से पैसे निकालने पर दोबारा से चार्ज लगना शुरू हो जाएगा. बताते चलें कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 30 जून तक किसी भी एटीएम से 10 हजार रुपए तक के निकासी में लगने वाले चार्ज को हटाया था. 

न्यूनतम राशि रखने का नियम होगा खत्म
एक अच्छी खबर ये है कि 1 जुलाई से आपके खाते में न्यूनतम राशि (Minimum Balance) नहीं रहने पर लगने वाला शुल्क अब समाप्त हो रहा है. यानि आपके बैंक खाते में एक तय न्यूनतम राशि रखने की मजबूरी नहीं रहेगी.

No comments:

Post a Comment