Covid 19

Monday, May 23, 2022

Gyanvapi Masjid: क्या 1936 का ये फैसला मुसलमानों के दावे को कमजोर कर देगा ?

 वाराणसी, 23 मई: ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पर वाराणसी के जिला जज की अदालत में सुनवाई हो रही है। लेकिन, मामला सुप्रीम कोर्ट के पास भी लंबित है, जिसपर गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई में फिर से सुनवाई शुरू होनी है। सुप्रीम कोर्ट के सामने हिंदू पक्ष की ओर से कुछ ऐसी दलीलें दी गई हैं, जिससे इस मुकदमे का रुख ही मुड़ सकता है। इसमें अंग्रेजों के जमाने में ट्रायल कोर्ट में चले केस का हवाला दिया गया है, जिसे हिंदू पक्ष अपने हक में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है 1936 का वह मुकदमा और क्या इससे मुसलमानों का मस्जिद पर दावा कमजोर हो सकता है

।

काशी में मां श्रृंगार गौरी की विधिवत पूजा को लेकर मुकदमा लड़ रहीं पांच हिंदू महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद की पूरी जमीन काशी विश्वनाथ मंदिर की है और इसके लिए वादियों की ओर से अंग्रेजों के जमाने के अदालत में हुई कार्रवाई का हवाला दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्रिटिश ट्रायल कोर्ट ने एक मुस्लिम शख्स की ओर से 1936 में दायर मुकदमे को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने मस्जिद वाली जमीन को वक्फ की संपत्ति घोषित करने की मांग की थी।

औरंगजेब ने दिया था मंदिर तोड़ने का फरमान-हिंदू पक्ष


अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी की ओर से मस्जिद का सर्वे रोकने की मांग वाली याचिका पर जवाबी हलफनामे में वादियों ने कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने सही फैसला लिया था कि जमीन मंदिर की है, क्योंकि यह कभी भी वक्फ की संपत्ति नहीं रही। इसलिए मुसलमान इसके मस्जिद होने का दावा नहीं कर सकते। मंदिर पक्ष की ओर से कहा गया है, 'इतिहासकारों ने पुष्टि की है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने 9 अप्रैल, 1669 को आदि विश्वेश्वर (काशी विश्वनाथ) मंदिर को ध्वस्त करने का 'फरमान' जारी किया था। यह साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है कि उस समय के शासक या बाद के किसी शासक ने उस भूमि पर वक्फ गठित करने या फिर उसे किसी मुसलमान या मुस्लिमों की संस्था को सौंपने का कोई हुक्म जारी किया हो। '

500 साल से पढ़ी जा रही है नमान- मुस्लिम पक्ष

वादियों ने अपने वकील विष्णु शंकर जैन की ओर से अदालत से कहा है कि मंदिर की जमीन पर खड़ा ढांचा मस्जिद नहीं हो सकती। इसके मुताबिक, 'मस्जिद सिर्फ उसी जमीन पर बन सकती है जो वक्फ से जुड़ी हो। किसी भी मुस्लिम शासक या मुसलमानों की ओर से मंदिर की जमीन पर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती।' जबकि, अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने 'शिवलिंग' मिलने वाले स्थान या वजू खाना तक मुसलमानों के जाने की अनुमति मांगते हुए दावा किया था कि मुसलमान कम से कम 500 साल से वजू कर रहे हैं और मस्जिद में नमाज पढ़ रहे हैं। इसलिए, उन्होंने सील की गई जगह (शिवलिंग वाले स्थान) को उनके लिए खोलने की अपील की थी।


जबकि, इस दावे के ठीक उलट हिंदू पक्ष की ओर से सर्वोच्च अदालत में कहा गया है कि 'मंदिर की जमीन पर मुसलमानों की ओर से खड़ा किया गया कोई भी ऊपरी ढांचा, सिर्फ ढांचा ही रहेगा और वह मस्जिद नहीं मानी जा सकती। क्योंकि, वाराणसी जिले और तहसील के मौजा शहर खास के प्लॉट नंबर 9130, 9131 और 9132 की पूरी भूमि पर मालिकाना हक भगवान आदि विश्वेश्वर का ही बना हुआ है। जमीन किसी मुसलमान, मुस्लिम संस्था या वक्फ बोर्ड की नहीं है।' अपने दावे में हलफनामे के साथ हिंदू पक्ष ने उस समय सरकार सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की ओर से दिए गए बयान के हवाले से कहा है, 'भारत में मोहम्मडन शासन आने से काफी पहले से वहां मूर्तियां और मंदिर मौजूद हैं।'

ब्रिटिश सरकार ने क्या कहा था ?



ब्रिटिश सरकार की ओर से पैरा 11 में कहा गया था, 'यह प्रस्तुत किया जाता है कि गैर-मुसलमान अपने धार्मिक उद्देश्यों के लिए भूमि का उपयोग हक के तौर पर कर रहे हैं और उन्हें इस पर अधिकार मिल गया है।' वहीं इसके पैरा 12 में कहा गया है, 'जिस भूमि का सवाल है, उसे कभी भी 'वक्फ' की जमीन नहीं मानी गई।........... ' आगे कहा है गया है, 'उस समय के मुसलमान या खुद औरंगजेब उस जगह का मालिक नहीं था, जिसपर (भगवान)विश्वनाथ का पूराना मंदिर मौजूद था और जिसे औरंगजेब के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया......'


संपत्ति पर देवता का अधिकार बरकरार-हिंदू पक्ष

इसी आधार पर हिंदू पक्ष का दावा है कि 'देवता अपने अधिकारों को केवल इस वजह से नहीं खो देंगे कि विदेशी शासन के दौरान मंदिर को काफी क्षति पहुंची थी, क्योंकि संपत्ति पर देवता का अधिकार कभी नहीं खत्म होता है और पूजा करने वालों का देवता और उस स्थान की पूजा करने का अधिकार हिंदू कानून के तहत संरक्षित है।' उन्होंने अपने दावों के समर्थन में 1997 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले और काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर स्कंद के साथ-साथ शिव पुराणों के उल्लेखों का भी हवाला दिया है। सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई में इस मामले पर आगे की सुनवाई करेगा।



9वीं की छात्रा की दर्दभरी कहानी : पापा 3 साल से कर रहे रेप, कहते हैं-तू किसी और की औलाद, मां भी बनाती है दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 मई को मां पंजाब में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी तो घर में अकेला पाकर आरोपी ने उससे संबंध बनाने को कहा। जब वह जोर-जबरदस्ती करने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। 


 


हिसार : हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisar) में एक छात्रा की दर्दभरी दास्तां सुन हर कोई चौंक गया। 9वीं की छात्रा ने पुलिस के सामने सौतेले पिता पर जो आरोप लगाए, उसे सुन पुलिस भी सन्न रह गई। 16 साल की नाबालिग छात्रा का आरोप है कि तीन साल से उसका बाप उसके साथ रेप कर रहा है। उससे बार-बार कहता है कि तू मेरी औलाद नहीं है, अगर बात नहीं मानी तो घर से निकाल दूंगा। पीड़ित छात्रा ने अपनी मां पर भी पिता का ही साथ देने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि जब भी वह मां से इसकी शिकायत करती तो मां उसी पर दबाव बनाती और कहती कि संबंध तो बनाने ही पड़ेंगे। छात्रा ने बताया कि वह पिता के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन मां ने दबाव बनाकर उससे केस वापस करा लिया था। अब उसने दूसरी बार शिकायत की है।


तीन साल से बेटी से कर रहा रेप

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव था तो वह अपनी मां के साथ रहने चली आई। जहां उसके सौतेले बाप की नीयत ठीक नहीं लगती थी। पीड़िता ने बताया कि हम अनुसूचित जाति से आते हैं। तीन भाई बहनों में बड़ा भाई पिता के साथ रहता है, छोटी बहन मां के साथ। छात्रा ने बताया कि तीन साल से उसका सौतेला बाप उसके साथ जोर-जबरदस्ती करता है। उसका रेप करता है। 

मां भी दबाव बनाती है


मां बोली- पिता की बात माननी पड़ेगी

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां भी बाप का ही साथ देती है और किसी से कुछ भी न बताने की बात कहती है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसका पिता ऊंची जाति से है और इसी का वह फायदा उठाता है। उसे फिजिकल होने के लिए मजबूर करता है। कहता है कि अगर ऐसा नहीं करेगी तो घर से निकाल दूंगा, क्योंकि तू किसी और की बेटी है। उसने बताया कि मां कहती है कि तुझे संबंध तो बनाना ही पड़ेगा और मुंह भी बंद रखना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं करेगी तो अपने साथ नहीं रखेंगे। 


पुलिस से शिकायत, आरोपी पर केस

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 में उसके सौतेले पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। 18 मई को मां पंजाब में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी तो घर में अकेला पाकर आरोपी ने उससे संबंध बनाने को कहा। जब वह जोर-जबरदस्ती करने लगा तो पीड़िता ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़ि त छात्रा अपनी चाचा-चाची के पास आ गई। इधर, बरवाला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी पिता, और उसका साथ देने वाली मां के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है

Tuesday, May 10, 2022

Mazdoor Di Kismat - Raghbir Singh Sohal

ਖੋਤੇ - Raghbir Singh Sohal

      ਸਾਡੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਇੱਕ ਪ੍ਰਜਾਪਤਾਂ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਪੜ੍ਹਦਾ ਸੀ। ਉਸਦਾ ਨਾਂ ਤਾਂ ਘਰਦਿਆਂ ਨੇ, ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਵਾਲ਼ੇ ਭਾਈ ਜੀ ਨੂੰ ਪੁੱਛ ਕੇ, ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਰੱਖਿਆ ਸੀ ਪਰ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ, ਕਿਸੇ ਦਾ ਪੂਰਾ ਨਾਂ ਬੋਲਣਾ ਬੜੀ ਤੰਗੀ ਜਿਹੀ ਦਾ ਬਾਇਸ ਬਣਦਾ ਹੈ, ਸੋ ਉਸਦਾ ਨਾਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅੱਗਿਉਂ ਪਿਛਿਉਂ ਛਾਂਗ ਕੇ, ਮੀਚੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।
          ਉਸਦੇ ਘਰਦੇ ਉਸਨੂੰ ਰੋਜ ਤੜ੍ਹਕਸਾਰ, ਚਾਰ ਖੋਤਿਆ ਦਾ ਮਾਲਕ ਬਣਾ ਕੇ ਬਾਹਰ, ਫਿਰਨ ਤੋਰਨ ਲਈ, ਹੱਕ ਦਿੰਦੇ। ਉਹ ਖੋਤਿਆਂ ਦੀ ਤਫ਼ਰੀਹ ਦਾ ਸ਼ੌਕ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਘਰ ਮੋੜ ਲਿਆਉਂਦਾ ਤੇ ਫਿਰ ਸਕੂਲ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ। 
      ਇੱਕ ਦਿਨ ਉਹ ਖੋਤਿਆਂ ਨੂੰ ਸੈਰ ਕਰਵਾਉਂਦਾ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ, ਖੋਲ਼ਿਆ ਕੋਲ ਆ ਗਿਆ। 
ਉਸਤੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਟਹਿਲ ਰਹੇ, ਮਾਸਟਰ ਚਰਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਪੈ ਗਈ। ਸਕੂਲ ਅਜੇ ਲੱਗਾ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਉਸਨੂੰ ਮਾਸਟਰ ਜੀ ਨੇ ਅਵਾਜ ਮਾਰੀ,
"ਉਏ,, ਮੀਚੂ ਏਥੇ ਕੀ ਕਰਦਾਂ, ਸਕੂਲ ਨਹੀਂ ਆਉਣਾ?"
    "ਆਉਣਾ ਵਾਂ ਮਾਹਟਰ ਜੀ, ਮੈਂ ਆਹ ਖੋਤੇ ਘਰ ਛੱਡ ਆਵਾਂ।" ਉਸਨੇ ਮਾਸਟਰ ਜੀ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ। 
ਮਾਸਟਰ ਜੀ ਨੇ ਹੱਸਦਿਆਂ ਆਖਿਆ,
     "ਉਏ,, ਇਹਨਾਂ ਘਰ ਕੀ ਕਰਨਾਂ, ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਕੂਲ ਨਾਲ ਹੀ ਲੈ ਆ, ਜਿੱਥੇ ਇਹਨਾਂ ਵਰਗੇ ਚਾਲ਼ੀ ਹੋਰ ਆਉਂਦੇ ਆ, ਚਾਰ ਹੋਰ ਸਹੀ।"

Thursday, July 16, 2020

दिवाली तक मिलेगी खुशखबरी, विमान सेवाओं को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच विमान सेवाएं बाधिर रही थी। धीरे-धीरे उन्हें शुरू किया गया है, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बीच राहत की खबर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरु की जाएगी। । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 18 जुलाई से एक अगस्त के बीच दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानें संचालित करेगा।

वहीं घरेलु विमान सेवाओं को लेकर हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संकट से पहले जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन होता था, जल्द ही उसके 55 से 60 फीसदी तक उड़ाने सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दिवाली तक देश में 60 फीसदी घरेलू विमान सेवाओं को शुरु करने का है।

वहीं वंदे भारत मिशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत अब तक 2 लाख 80 हजार लोगों को विदेशों से वापस लाया गया है। सबसे ज्यादा दुबई और यूएई भारतीय इस मिशन के तहत स्वदेश लौटे हैं, जबकि अमेरिका से अब तक 30 हजार लोग लौट चुके हैं।

उन्होंने अंतराष्ट्रीय विमान सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 18 जुलाई से एयर फ्रांस एयरलाइन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए पेरिस के लिए 28 विमानों का संचालन करेगी। 18 जुलाई से 1 अगस्त के बीच फ्रांस के बीच 28 विमानों का संचालन होगा तो वहीं 17 से 31 जुलाई के बीच अमेरिकी एयरलाइंस अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भरेंगी। उन्होंने कहा कि फ्रांस और अमेरिका के अलावा जर्मनी से भी बातचीत चल रही है, जल्द ही भारत और जर्मनी के बीच विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। आपको बता दें कि कोरोना संकट के कारण 23 मार्च से विमान सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया था। 25 मई से चुनिंदा घरेलू उड़ानें शुरू की गई है।

ईरान ने कहा, चाबहार रेल प्रोजेक्ट से भारत को बाहर करने की कहानी झूठी, ये है सच...

तेहरान. ईरान (Iran) ने एक भारतीय समाचार पत्र की इस रिपोर्ट का खंडन किया है कि चाबहार-ज़ाहेदान रेलवे परियोजना (Chabahar-Zahedan railway project) से भारत को बाहर कर दिया गया है. ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन के उप प्रभारी फरहाद मुंतसिर (Farhad Muntsir) ने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि भारत को चाबहार-ज़ाहेदान रेलवे प्रोजेक्ट से बाहर किए जाने के दावे की भारतीय समाचारपत्र की कहानी पूरी तरह से झूठी थी क्योंकि ईरान ने चाबहार-ज़ाहेदान रेलवे के संबंध में भारत के साथ कोई समझौता नहीं किया है.

ईरान समाचार एजेंसी में छपी यह खबर

इस विषय पर ईरान समाचार एजेंसी ने फरहाद मुंतसिर को उद्धृत करते हुए लिखा कि ईरान ने सिर्फ चाबहार में निवेश के लिए भारत के साथ दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.
पहला समझौता बंदरगाह की मशीनरी और उपकरणों से संबंधित है और दूसरा भारत के 150 मिलियन डॉलर के निवेश से संबंधित है.

अमेरिकी प्रतिबंधों को ईरान-भारत सहयोग से कोई लेना देना नहींफरहाद मुंतसिर ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का चाबहार में ईरान-भारत के सहयोग से कोई लेना-देना नहीं है. 2018 में अमेरिका ईरान स्वतंत्रता और काउंटर-प्रसार अधिनियम (Iran Freedom and Counter-Proliferation Act , 2012 ) के तहत चाबहार बंदरगाह परियोजनाओं में छूट देने के लिए सहमत हो गया था.
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पोर्ट को ईरान के आर्थिक भविष्य की संरचना के लिए एक अहम हिस्सा बताया था. सूत्रों के अनुसार भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की रेलवे कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल ने लगभग 1.6 बिलियन डॉलर की परियोजना के लिए सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करने का फैसला लिया है. यह कंपनी इस परियोजना में लगभग 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी.

अगले 3.5 सालों में भारतीय रेलवे में होगा 100 फीसदी विद्युतीकरण: पीयूष गोयल

उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' को बढ़ावा दिया है। भारत वैश्विक नवीकरणीय समुदाय में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय सौर ग्रिड पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत हम किसानों को भी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में ला रहे हैं।'
सीआईआई का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगले 3.5 सालों में भारतीय रेलवे में 100 फीसदी विद्युतीकरण हो जाएगा। साथ ही रेलवे आगामी 9 से 10 सालों में 100 फीसदी नेट जीरो ऑपरेटर कर देगी।
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना
मालूम हो कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के रीवा स्थित एशिया के सबसे बड़े सौर प्लांट का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू हो गई है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज की ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा माध्यम होने वाला है। क्योंकि सौर ऊर्जा, श्योर है, प्योर है और सिक्योर है।

तब पीएम ने कहा था कि आत्मनिर्भरता सही मायने में तभी संभव है जब हमारे भीतर आत्मविश्वास हो। आत्मविश्वास तभी आता है, जब पूरा देश, पूरा सिस्टम, हम सभी मिलकर आत्मनिर्भरता की ओर चल पड़े। कोरोना से पैदा हुई स्थिति के बीच भारत यही काम कर रहा है। सरकार यही आत्मविश्वास जुटा रही है।

तेजी से चल रहा काम - नरेंद्र मोदी
सोलर पावर की ताकत को हम तब तक पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पाएंगे, जब तक हमारे पास देश में ही बेहतर सोलर पैनल, बेहतर बैटरी, उत्तम क्वालिटी की स्टोरेज कैपेसिटी का निर्माण ना हो। अब इसी दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

पीएम मोदी 21-22 जुलाई को कोरोना पर अमेरिका और भारत के लाखों दर्शकों से होंगे रू-ब-रू

नई दिल्ली, पीटीआइ। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने गुरुवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जुलाई को इंडिया आइडियाज समिट में सीओवीआईडी को लेकर दुनिया में प्रमुख भागीदार और नेता के रूप में अमेरिका और भारत के वैश्विक दर्शकों को संबोधित करेंगे। शीर्ष वकालत समूह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) द्वारा आयोजित दो दिवसीय आभासी शिखर सम्मेलन 21-22 जुलाई को होगा। बताया गया कि शिखर सम्मेलन भारत सरकार और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाएगा जो महामारी से निपटने का एजेंडा तय कर रहे हैं।

इस साल की लाइन-अप में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य और उद्योग मंत्री और रेलवे पीयूष गोयल, उप सचिव, अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) एरिक हैरगन, वर्जीनिया के अमेरिकी सीनेटर मार्क वार्नर, कैलिफोर्निया के अमेरिकी प्रतिनिधि अमी बेरा, राजदूत केनेथ जस्टर और कई अन्य शामिल हैं।

USIBC ने कहा, 'यूएसआईबीसी अमेरिका-भारत की साझेदारी को बढ़ाने के लिए 45 वर्षों के काम का जश्न मना रहा है। भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और भारत पर वैश्विक दर्शकों को COVID के मुद्दे पर दुनिया के प्रमुख सहयोगियों और नेताओं के रूप में संबोधित करेंगे। उनका संबोधन 22 जुलाई को 11:00 AM EST/8:30 PM के लिए निर्धारित है।

जिम टाइसलेट, सीईओ, लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन और एन चंद्रशेखरन, टाटा संस के अध्यक्ष ने कहा, शिखर सम्मेलन में शीर्ष अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यूएसआईबीसी ग्लोबल बोर्ड के चेयरमैन और नुवीन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय आडवाणी ने कहा, 'यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की 45 वीं वर्षगांठ के दौरान प्रधानमंत्री के शामिल होने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि इस साल का फोकस एक बेहतर भविष्य को बनाना है। जैसा कि प्रधान मंत्री मोदी सीओवीआईडी -19 के स्वास्थ्य प्रभाव और संबंधित वैश्विक आर्थिक परेशानी की दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने आर्थिक नवीनीकरण और समावेशी अवसर के युग की शुरुआत करने में यूएस-इंडिया पार्टनरशिप के महत्व को स्पष्ट किया है।

यूएसआईबीसी की अध्यक्ष निशा बिस्वाल ने कहा, 'प्रधान मंत्री मोदी ने क्रमिक अमेरिकी प्रशासन के साथ जुड़ाव के माध्यम से अमेरिका-भारत संबंध को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वह वैश्विक मंच पर एक निश्चित तौर पर पक्के नेता रहे हैं और उन्होंने भविष्य के लिए एक ऐसा दृष्टिकोण बनाया है जो न केवल भारत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यापार, समावेशी आर्थिक विकास, डिजिटल वाणिज्य और जलवायु नीति जैसे मुद्दों पर वैश्विक दृष्टिकोण को प्रभावित करेगा।'

Wednesday, July 15, 2020

कोरोना वैक्सीन पर आज मिल सकती है अच्छी खबर, ट्रायल के नतीजों को लेकर हो सकती है सकारात्मक घोषणा


लंदन, रायटर। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच गुरुवार को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना की संभावित वैक्सीन के प्रारंभिक ट्रायल के नतीजों को लेकर सकारात्मक घोषणा हो सकती है। सूत्रों के हवाले से आइटीवी के राजनीतिक संपादक रॉबर्ट पेस्टोन ने यह जानकारी दी है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों द्वारा विकसित इस वैक्सीन के तीसरे चरण में व्यापक पैमान पर मानव ट्रायल किया जा रहा है। यह आकलन किया जा रहा है कि क्या यह वैक्सीन कोरोना से रक्षा कर सकती है या नहीं। हालांकि, अभी इसके पहले चरण के ट्रायल के नतीजे भी नहीं मिले हैं। पहले चरण में वैक्सीन की सुरक्षा और उसके प्रतिरोधक क्षमता का आकलन किया गया है।

इसके नतीजे इस महीने के आखिर तक प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है।

वैक्सीन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने भी सबको चौंकाया

वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर दुनियाभर के लोगों को चौका दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा 'वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है।' ट्रंप के इस ट्वीट के बाद दुनियाभर के लोग अमेरिका में कोरोना की सफल वैक्सीन बनाए जाने को लेकर आशंकित हैं। ट्रंप के इस ट्वीट पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मॉडर्ना इंक (Moderna Inc) की कामयाबी पर उनका यह रिएक्शन आया है।

गौरतलब है कि विश्वभर में कोरोना महामारी के बीच सारे देश कोरोना की वैक्सीन पर रिसर्च कर रहे हैं। हांलाकि अभी आधिकारिक तौर पर किसी ने भी कोरोना वैक्सीन की घोषणा नहीं की है। विश्व के अधिकतर देशों में अभी कोरोना वैक्सीन पर पर परीक्षण किए जा रहे हैं। वहीं, अब ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटी कोरोना के अपने प्रांरभिक ट्रायल को लेकर सकारात्कमक घोषणा करने वाली है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पिछले कई महीनों से वैक्सीन पर काम कर रही है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 साल से कम सेवा पर भी सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन

नई दिल्ली, प्रेट्र। रक्षा मंत्रालय ने 10 साल से कम सेवा देने वाले सैनिकों के लिए बुधवार को दिव्यांगता पेंशन की अनुमति दे दी है। अभी तक यह पेंशन सशस्त्र बलों के सिर्फ उन जवानों को दी जाती थी, जिन्होंने 10 साल से अधिक की सेवा दी है और उन कारणों से दिव्यांग हुए हैं जो सैन्य सेवा से संबद्ध नहीं हैं।

दरअसल, अभी तक दिव्यांग होने के समय यदि किसी सैनिक की सेवा 10 साल से कम की होती थी, तो उसे सिर्फ दिव्यांगता ग्रेच्युटी का ही भुगतान किया जाता था। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सशस्त्र बलों का कोई भी कर्मी, जिसकी सेवा 10 साल से कम है और काम करने में असमर्थ होने के कारण उसे स्थायी रूप से हटा दिया गया है, वह भी इस फैसले से लाभान्वित होगा।

इस आशय के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंजूरी प्रदान दे दी है। नया नियम चार जनवरी 2019 से प्रभावी होगा।

मोदी सरकार सैनिकों और उनके परिवार के सदस्‍यों के लिए कई कदम उठा रही है। हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हेल्थ केयर देने के लिए बनी स्कीम एक्स सर्विसमैन काट्रिब्यूट्री हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत पूर्व सैनिकों के 25 साल और उससे अधिक आयु के अविवाहित और दिव्यांग बेटों को लाभार्थी बनाने का फैसला लिया। इस योजना के तहत परिवार के एक कोरोना पीडि़त मरीज को ऑक्सीजन देने का खर्च उठाने का भी एलान किया गया है।

सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को खत्म हो रहा है


कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. इसे बढ़ाने के लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक करनी होगी. पार्टी को अपना निर्णय चुनाव आयोग को 10 अगस्त तक सूचित करना होगा.

हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया था कि महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च से लागू कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है. मालूम हो कि पिछले साल ही सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था.

वहीं इस मामले में चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि अगर 10 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष नहीं चुने जाने पर आयोग इस मामले में दखल दे सकता है.

मालूम हो कि पिछले साल राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी, जिसके बाद पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें मनाने और अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कही, लेकिन जब राहुल गांधी नहीं माने तो पार्टी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना.

हालांकि हाल ही में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

भाजपा के सीनियर नेता गुल्लू मल्होत्रा व अश्विनी विज ने पार्टी की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया

संवाद सूत्र, धारीवाल : भाजपा को उस समय करारा झटका लगा, जब भाजपा के सीनियर नेता गुल्लू मल्होत्रा व अश्विनी विज ने पार्टी की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि गुल्लू मल्होत्रा भाजपा में कई अहम पदों पर रहे है और वह एक सक्रिय नेता होने के चलते वह पार्टी के लिए कई बार जेल भी जा चुके है। जबकि अश्विनी विज्जी भाजपा के सीनियर नेता व नगर कौंसिल धारीवाल के कई बार प्रधान भी रह चुके स्व. लाला बनारसी दास विज्ज के सुपुत्र है। भाजपा मंडल के वर्तमान प्रधान नवनीत विज्ज के बड़े भाई है। दोनों भाजपा सीनियर नेताओं द्वारा पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा देना शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ निजी कारणों के चलते उन्होंने पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है।

वह दो वर्ष में ही चिट्टे पर 30 लाख रुपये से अधिक बर्बाद कर चुका है


सरकार पंजाब में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के दावे कर रही है, जबकि चिट्टे का नशा किस कदर नौजवानों को बर्बाद कर रहा है इसका उदाहरण लुधियाना के एक नौजवान से मिलता है। वह दो वर्ष में ही चिट्टे पर 30 लाख रुपये से अधिक बर्बाद कर चुका है। नौजवान ने चिट्टे की लत में फंसकर न केवल अपनी नौकरी गवाई, बल्कि पत्नी भी साथ छोड़कर अपने मायके चली गई। चार वर्ष की बेटी से भी वह आज दूर हो चुका है। इतना ही नहीं कनाडा जाने के लिए जमा किए लाखों रुपये भी युवक ने उड़ा दिए। अब युवक को बचाने के लिए परिजनों ने उसे संगरूर के नशामुक्त केंद्र में भर्ती करवाया है।

नशामुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहे लुधियाना के तीस वर्षीय युवक ने बताया कि उसने 2012 में बीटेक (मैकेनिकल) किया था, जिसके बाद वह निजी कंपनी में नौकरी करने लगा।

2013 में एक अस्पताल में काउंसलर के तौर पर काम करती लड़की से उसे प्यार हो गया। परिवार ने उन दोनों का विवाह करवा दिया। उसके घर बेटी हुई। पांच वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद वह बुरी संगत मे फंस गया, जहां साथियों के साथ वह स्मैक का नशा करने लगा। वह अपनी पत्नी व बच्ची के साथ कनाडा कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए फाइल भी लगा दी थी। पत्नी के खाते में मौजूद पैसे व अपने कनाडा जाने के लिए जमा किए लाखों रुपये उसने चिट्टे के नशे में उड़ा दिए। खुद को पुलिस मुलाजिम बोल 10 दिन तक मुफ्त में लेता रहा नशा

युवक ने बताया कि लुधियाना की एक कॉलोनी में सरेआम नशा बिकता है। उस कॉलोनी से वह दस दिन तक खुद को पुलिस मुलाजिम कहकर मुफ्त में स्मैक लेता रहा। इसके बाद वह रोजाना पांच हजार रुपये का नशा (चिट्टा) खरीदने लगा। नशे में वह इस कदर डूब गया कि परिवार की खुशियां खत्म हो गई और रिश्ते टूट गए। कुछ ही दिनों में नशामुक्त हो जाएगा युवक : मोहन शर्मा

नशामुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने बताया कि अभी युवक का इलाज चल रहा है। कुछ दिन और इलाज चलेगा तो वह नशामुक्त हो जाएगा। वह मजबूत इरादे से नशे से निजात पाने के लिए प्रयास कर रहा है। युवक की पत्नी व उसके परिवार से तालमेल कर रहे हैं, ताकि बिखरे हुए परिवार को एक किया जा सके।


नपुंसक कहने पर उन्होंने गुस्से में आकर आदित्य की मर्डर कर दी


ग्रेटर नोएडा की गौड अतुल्यम सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी आदित्य सोनी की मर्डर के के मुद्दे में आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नपुंसक कहने पर उन्होंने गुस्से में आकर आदित्य की मर्डर कर दी थी व मृत शरीर को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया था.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने बताया कि कारोबारी आदित्य की मर्डर के आरोपी पंकज व देव को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर कारागार भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आदित्य ने मजाक में आरोपी देव को नपुंसक कह दिया था, जिसके बाद उनमें झगड़ा हुई व उन्होंने आदित्य की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.

इसके बाद आरोपियों ने पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से आदित्य की गला दबाकर मर्डर कर दी थी व मृत शरीर को दनकौर के पास नहर में फेंक दिया था. उसके बाद आदित्य के घर पहुंचकर दुख प्रकट करते थे.

आरोपियों ने घटना के बाद उसकी कार को सूरजपुर पुलिस चौकी के पास ले जाकर खड़ा कर दिया था. आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए पूरी योजना तैयार की थी, लेकिन वह पुलिस के चंगुल से बच नहीं सके.

गौरतलब है कि बीते दिनों ग्रेटर नोएडा से गायब हुए फैक्ट्री मालिक की मर्डर का मुद्दा सामने आया था. पुलिस का दावा है कि फैक्ट्री मालिक की मर्डर उसके ही तीन दोस्तों ने की थी. पुलिस ने घटना में शामिल दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक फैक्ट्री मालिक का मोबाइल फोन, सोने की चेन आदि सामान बरामद किया है.

फैक्ट्री मालिक आदित्य सोनी 5 जुलाई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे. इस विषय में आदित्य की मां ने कासना कोतवाली में आदित्य की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामनले की जांच-पड़ताल प्रारम्भ की तो पता चला कि आदित्य को उसके दोस्तों के साथ देखा गया था. पुलिस ने जब संदेह के आधार पर आदित्य के दो दोस्त देव व पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने हकीकत उगल दिया. आरोपी देव व पंकज दोनों सगे भाई हैं व दोनों उसी सोसाइटी में रहते हैं, जिसमें आदित्य रहता था, जिसके चलते इनके बीच दोस्ती हुई थी.

50 हजार के इनामी शशिकांत की पत्नी की एक और ऑडियो क्लिप कानपुर के बिकारू गांव में हुई गोलीबारी में मौजूद है।


कानपुर: पिछले कुछ दिनों से कई मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश से भी एक मामला सामने आया है। 50 हजार के इनामी शशिकांत की पत्नी की एक और ऑडियो क्लिप कानपुर के बिकारू गांव में हुई गोलीबारी में मौजूद है। इस ऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु अपने भाई से बात कर रही है।

पूरी ऑडियो क्लिप में, मनु पुलिस जांच से बचने के लिए बार-बार मोबाइल ठिकाने लगाने की बात कर रहा है। आरोपी के ऑडियो क्लिप में आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु अपने भाई से कहती है कि सभी को यह नंबर डिलीट कर देना चाहिए। मनु पुलिस को गुमराह करने की बात कर रहा है। मनु अपने भाई को आगे बताता है कि कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने सिम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल नहीं खुल सका।

आप लोग इस नंबर को डिलीट कर दें। वह बार-बार नंबर डिलीट करने की बात कह रही थी।

शशिकांत की पत्नी मनु अपने भाई से कहती है कि अगर पुलिसकर्मी पूछताछ करें तो एक बार खांसी दें। यह नंबर जिसके पास भी है उसे डिलीट कर दें। मोबाइल नहीं खोल सकता। मैं अपना मोबाइल दफनाने जा रहा हूं। मेरे सभी नंबरों को हटा दें। हमने सिम तोड़कर चबाया है। इतना ही नहीं, मनु के भाई को यह कहते हुए भी सुना जाता है कि वह सब कुछ जानता है, कौन छिपा रहा है। इससे पहले शशिकांत की पत्नी का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें शशिकांत की पत्नी मनु साफ कह रही थीं कि विकास भैया ने पुलिसवालों की हत्या कर दी है, लाश दरवाजे-आंगन में पड़ी थी। अब पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विकास दुबे की मौत के बाद उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं


विकास दुबे की मौत के बाद उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बुधवार को विकास दुबे का एक और सामने आया है। इसमें वह किसी शादी में गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसकी शादी का वीडियो है लेकिन दुल्हन विकास दुबे को मामा कह रही है। ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है कि यह किसी विकास के खास रिश्तेदार की शादी का ही वीडियो होगा।

हालांकि कुछ लोग इस वीडियाे को प्रभात की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। प्रभात विकास दुबे का सबसे खास गुर्गा था और उसकी शादी 29 जून को ही हुई थी। बताया जा रहा था कि विकास ने ही यह शादी करवाई थी। लेकिन उस समय यह बात सामने आई की लड़की वाले इस शादी से खुश नहीं है, विकास ने जबरदस्ती शादी करवाई है।

लेकिन आज जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दुल्हन काफी खुश दिख रही है इसलिए पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह प्रभात दुबे की शादी का वीडियो नहीं है।

एक के बाद एक कई ऑडियो भी हुई वायरल

विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी की तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साक्ष्य छिपाने और आरोपितों का सहयोग देने में उसकी भूमिका पर पूछताछ शुरू कर दी है। बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच के दौरान उसकी पत्नी पिंकी के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके चलते चौबेपुर पुलिस ने मनु को हिरासत में लिया है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

मनु के घर में हुई थी सीओ की हत्या
पुलिस का कहना है कि बिकरू में हमला होने पर सीओ देवेंद्र पाण्डेय बाउंड्री फांदकर शशिकांत के घर में कूद गए थे। वहां मौजूद मनु और उसकी सास के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने अंदर जाकर सीओ की निर्मम हत्या कर दी थी।

1.3 लाख करोड़ घटेगी भारतीय विमानन कंपनियों की कमाई, तीन साल तक रहेगा कोरोना का असर

भारतीय विमानन कंपनियों को तीन वित्तवर्षों में 1.1-1.30 लाख करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को बताया कि कोराना से दुनियाभर में वीजा और यात्रा पर प्रतिबंध लगा है। घरेलू विमानन उद्योग पर इसका असर तीन साल तक रहेगा।
क्रिसिल ने बताया कि फिलहाल इन कंपनियों का राजस्व कोविड-19 के पूर्व की अवस्था में आने की उम्मीद नहीं है। 2020 से 2022 तक इन कंपनियों को 1.30 लाख करोड़ के राजस्व का नुकसान हो सकता है। अगर क्रूड के दाम 2021 में 38-42 डॉलर प्रति बैरल तक सीमित रहते हैं, तो विमानन कंपनियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विमान परिचालन के खर्च में 30-45% हिस्सेदारी ईंधन की होती है।
फिलहाल जो माहौल है, उससे चालू वित्तवर्ष में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 40-45% और विदेशी यात्रियों में 60-65 फीसदी गिरावट का अनुमान है। कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजेगी एयर इंडिया

भारी कर्ज और घाटे से गुजर रही एयर इंडिया की हालत कोरोना संकट में और खराब हो गई है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, कई कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। इस दौरान उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। लागत घटाने को कंपनी ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है। इन्हें छह महीने से दो साल तक भेजा जा सकता है, जो बाद में 5 साल तक हो सकता है। सूची तैयार करने के लिए मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में हर कर्मचारी का मूल्यांकन किया जाएगा।

Tuesday, July 14, 2020

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव के नरसंहार में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव के नरसंहार में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसमें पता चला है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों को बड़ी बेदर्दी से मारा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि CO देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की हत्या करने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया. पुलिसकर्मियों को सिर्फ मारना ही नहीं बल्कि बदला लेने का मकसद दिखाई पड़ता है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक CO देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गईं जिसमें से तीन उनके शरीर से आर-पार हो गई. 1 गोली उनके सिर में, एक छाती में और 2 पेट में लगी थी.

इसके अलावा विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोलियां मारने के बाद उनके पैर को भी काट दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सभी गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गईं.

इसके अलावा 3 पुलिसकर्मियों के सिर पर और 1 के चेहरे पर गोली मारी गई. सभी 8 पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साफ होता है कि बेहद बेरहमी से सभी की हत्या की गई.

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही सुल्तान को दो गोलियां मारी गईं. अन्य पुलिसकर्मियों को आठ से दस गोलियां मारी गईं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर शरीर पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गए. पुलिसकर्मियों के सिर, चेहरे, हाथ, पैर, सीने और पेट में गोलियां लगीं. वहीं सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र के चेहरे पर एक गोली लगने से वाइटल ऑर्गन बाहर आ गया और उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया.

डॉक्टरों के अनुसार यही हाल अन्य पुलिसकर्मियों का भी हुआ होगा. ज्यादातर गोलियां शरीर के शरीर के पार हो गईं. तीन पुलिसकर्मियों के शरीर में गोलियों के टुकड़े मिले जो हड्डियों से टकराने से कई टुकड़ों में बंट गए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर पुलिस हत्याकांड में विकास दुबे और उसके साथियो ने रायफल से गोलियां चलाईं. पोस्टमार्टम के दौरान मिले गोलियों के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा.

सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है


राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. इस बीच खबर आ रही है कि बीजेपी ने सचिन पायलट को अपनी पार्टी ज्वाइन करने का न्योता दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी नेता नेता ओम माथुर का कहना है कि अगर सचिन पायलट बीजेपी में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.

वहीं बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा है-

सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है, क्योंकि वो इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं .जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस पाताल में चली जाएगी.

राजस्थान में हालिया सियासी उठापटक तब तेज हुई जब राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के संबंध में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया था.

गहलोत और पायलट के बीच लंबे समय से 'टकराव'

राजस्थान में दिसंबर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही गहलोत और पायलट के बीच तकरार शुरू हो गई थी. विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन के दौरान विवाद सामने आया था, इसके बाद यह तब बढ़ गया जब पार्टी हाई कमान ने अनुभवी गहलोत को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना.

साल 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका दी गई थी. इसके बाद उन्होंने और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं/नेताओं ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए जो संघर्ष किया था, जाहिर तौर पर उसी के हिसाब से उन्होंने पार्टी/सरकार में भागीदारी की उम्मीद की होगी. पायलट ने अपने एक भाषण में इसके संकेत भी दिए थे.

जानी-मानी पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है

  • भगवंत मान, चीमा और जरनैल सिंह ने किया उनका स्वागत
  • 2022 चुनाव में नौजवानों को मौका देगी आम आदमी पार्टी

विस्तार

जानी-मानी पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल (बादल) के प्रमुख नेता अमरिंदर सिंह लिबड़ा व भोआ विधानसभा हलके से संबंधित रेव्ल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) के प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल चंद कटरूचक्क भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने इन तीनों को पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर विधायक मीत हेयर, संगठन इंचार्ज व कोर समिति सदस्य गैरी वडिंग और सियासी समीक्षा समिति के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी उपस्थित थे।
पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि इन मशहूर हस्तियों के शामिल होने से जहां आम आदमी पार्टी ओर मजबूत होगी, वहीं पंजाब के हितों के लिए कैप्टन-बादलों के 'माफिया राज' का हौसला पस्त होगा। मान ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाली अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित कई नामवर हस्तियां आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही हैं।

आम आदमी पार्टी से बेहतर विकल्प देश में नहीं मिस वर्ल्ड पंजाब मुकाबले में मिस मोहाली पंजाबी महिला का खिताब और लंदन में हुए वर्ल्ड फोक डांस मुकाबला जीतने वाली गगनदीप कौर मान ने गायकी के क्षेत्र में अनमोल गगन मान के तौर पर प्रसिद्धि हासिल की है। 'असली इंसान किवें बणीए' किताब की रचियता अनमोल गगन मान ने कहा कि समाज और निजाम में आई गिरावट को रके जजबे से बिना किसी लालच राजनीति में आने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई विकल्प इस समय न पंजाब और न ही देश में है।

शिअद के परिवारवाद ने निराश किया
अमरिंदर सिंह लिबड़ा ने कहा कि वह जहां एक तरफ परिवारवाद पर केंद्रित अकाली दल (बादल) से निराश चल रहे थे, वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और संसद में भगवंत मान की कार्यप्रणाली को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखते हैं।

पंजाब का खोया सम्मान बहाल करने की क्षमता
लाल चंद कटरूचक्क ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है और देश व पंजाब का हर पक्ष से खोया मान सम्मान बहाल करने की सोच और क्षमता रखती है। लाल चंद कटरूचक्क 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए गुरदासपुर से डेमोक्रेटिक गठजोड़ के उम्मीदवार रहे और अपने गांव के 25 सालों से सरपंच चले आ रहे हैं।

2022 में नौजवानों को मौका देगी आप: भगवंत मान आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नौजवानों को मौका देगी। मान सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि उम्र के हिसाब से सबसे छोटी पार्टी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी आज देश की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुकी है।

मान ने कहा,'' बिना शक बीते समय में आम आदमी पार्टी से भी गलतियां हुई होंगी, क्योंकि गलतियां भी काम करने वालों से ही होती हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने तजुर्बें और गलतियों से काफी सबक सीखे हैं।''

मान ने कहा कि दूसरी रिवायती पार्टी अपने स्वार्थों और सत्ता प्राप्ति के लिए नौजवान को इस्तेमाल करती रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने नौजवान को वह मौके दिए हैं, जो अकाली-कांग्रेसी नेता ने अपने बेटा-बेटी के लिए आरक्षित रखे हुए थे। पंजाब और दिल्ली के नौजवान विधायक इस की प्रत्यक्ष मिसाल हैं।