Covid 19

Thursday, July 2, 2020

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन


मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। सरोज खान 72 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक सरोज खान ने शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली। इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सरोज खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 22 नवंबर 1948 में निरमला नागपाल के रूप में हुआ था।
उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था। बाद में 50 के दशक में वो कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया।
बाद में उन्होंने कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से ट्रेनिंग ली और गीता मेरा नाम से कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया था।

No comments:

Post a Comment