Covid 19

Thursday, June 25, 2020

पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का गुप्तांग

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना के सरैयां गांव में बुधवार की रात विवाद के बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति का ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। जख्मी पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा है। जख्मी पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। घायल 24 वर्षीय सोनू गोड़ सरैयां निवासी सुरेंद्र गोड़ का पुत्र है। वह पेशे से मजदूर है।
शादी के बाद से चलती रहती थी तकरार
बताया जा रहा कि कृष्णागढ़ थाना के सरैयां गांव निवासी सोनू गोड़ की शादी साल 2018 में कृष्णागढ़ थाना के जगतपुर-पकड़ी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। हालांकि, शादी के बाद से ही दंपती के बीच दांपत्य जीवन बेहतर नहीं है। कोई संतान भी नहीं है।
शोर होने पर स्वजनों का मिला घटना की खबर
बताया जा रहा कि बुधवार की रात दंपती घर में सोए हुए थे। पति के अनुसार उसका पैर पत्नी के शरीर से छू गया। जिसके बाद वाद-विवाद हो गया। इस दौरान आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। बाद में हो-हल्ला होने पर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए।
तीन के विरुद्ध दर्ज कराई एफआइआर
इस दौरान घायल पति ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पति का आरोप है कि रात में विवाद के बाद गुरुवार की सुबह उसका साला एवं पत्नी का मौसा दोनों उसके घर पर आ धमके। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। इधर,कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि घायल पति के बयान पर पत्नी समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पति ने पत्नी पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से छानबीन चल रही है।

No comments:

Post a Comment