कानपुर देहात-कोरोना जैसी महामारी बीमारी में कोई गरीब भूखा न रहे इसके लिए शासन से लेकर प्रशासन द्वारा पूर्ण व्यवस्था की गई है। बावजूद कोटेदार राशन देने के बजाय कार्डधारकों पर ज़ुल्म ढहा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात जिले में सामने आया, जहां एक दबंग कोटेदार ने राशन लेने आई लड़की को राशन न देकर उसके पीछे अपना कुत्ता दौड़ा दिया। जिसके बाद वह लड़की घायल हो गई और न्याय की गुहार लेकर जिले के पुलिस कप्तान के कार्यालय शिकायत करने पहुंच गई।
किसी तरह घायल लड़की एसपी कार्यालय में सहारा लेकर चलती हुई पहुंची। लड़की के साथ ऐसी दर्दनाक घटना हुई, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था और शायद किसी ने ऐसी घटना को शायद नहीं सुना होगा। इस हादसे को घायल लड़की खुद नही भुला पा रही है। जब पीड़ित लड़की से बात की तो उसने बताया हम रूरा थाना क्षेत्र से आए हैं औऱ मेरा नाम जुलेखा है। वहीं जब उससे घटना के बारे में पूछा तो उस अजीबो गरीब घटना सुनकर दंग रह गया। जुलेखा बताती है कि मेंरे पिता का इंतकाल हो गया है और घर में एक बूढ़ी मां है। कमाई का कोई साधन नहीं है।
लॉकडाउन में सरकार ने हर गरीब को भूख मिटाने के लिए राशन देने की योजना चलाई, जिसके लिए मैं राशन कोटेदार राधा दुबे के घर पहुंची, जहां उनसे राशन मिलने की जानकारी लेने के लिए जैसे ही अंदर गई तो वहां मौजूद कोटेदार राधा दुबे व घर में मौजूद अन्य लोगों ने पीड़िता को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इसके बाद राधा दुबे ने अपने पालतू कुत्ते को पीड़िता पर हमले का इशारा किया। जिसके चलते पीड़िता को कुत्ते ने चार से पांच जगह काटा औऱ वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि वह घंटों मौके पर पड़ी तड़पती रही, लेकिन कोटेदार ने उसको ना तो इलाज के लिए भेजा और ना ही उसकी कोई मदद की। इलाकाई लोगों की मदद से गिरती पड़ती पीड़िता अपने घर पहुंची, जहा मां ने उसका यह हाल देखा तो वह भी रो पड़ी।
इसके बाद पीड़िता अपने चाचा को लेकर थाने न जाकर खुद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहाँ एसपी अनुराग वत्स के सामने अपने साथ हुई घटना को बयां किया। पीड़िता की बात सुनकर एसपी ने तत्काल ही रूरा थाने में दबंग कोटेदार राधा दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। मामले के संबंंध में एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि एक युवती द्वारा कोटेदार पर आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया गया है, जिसमें कुत्ते से कटवाने की बात लिखी है। इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
No comments:
Post a Comment