उत्तरप्रदेश। बच्ची की मां के मुताबिक, 8 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसलिए वह एबीजी शिपयार्ड में साफ-सफाई करती थी। वहां वो शख्स चाय बेचता था और फिर वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। तब दोनों में प्रेम हो गया और मंदिर में शादी कर ली। मगर अब उसकी घिनौनी हरकत से वह सन्न रह गई, जब पता चला कि पति ने बच्ची से दरिंदगी की है।
बाद में बच्ची की मां वापस घर लौटी तो मामले का पता चला। बच्ची ने कहा कि, सालभर पहले भी उक्त शख्स ने ऐसी ही हरकतें की थीं। जिसके बाद मां ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में डॉ. ओमकार चौधरी ने कहा कि अंग सूजे हैं। रक्तस्राव भी हो रहा है। उसे ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment