Covid 19

Thursday, June 25, 2020

शर्मनाक : लॉकडाउन में पिता करता रहा 3 महीने तक करता रहा बेटी का रेप, प्रेग्नेंट हुई लड़की तो...

 


चेन्नई। भारत में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान तमिलनाडु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लॉकडाउन में तीन महीने तक अपनी ही बेटी का रेप करता रहा। इतना ही नहीं बेटी प्रेग्नेंट भी हो गई। मामला नागापट्टीनम का है।

ऐसे हुआ खुलासा : यह मामला तब सामने आया जब 14 साल की लड़की की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां हो रही थीं। उसकी मां जब अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने बताया कि वह प्रग्नेंट है।

बेटी ने बताई पिता की करतूत : मेडिकल परीक्षण के बाद बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसका 40 साल का पिता उसके साथ 3 महीने तक रेप करता रहा। पिता पेशे से ड्राइवर है।

मां ने पति ने खिलाफ केस दर्ज कराया : लड़की की मां ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर इस तरह निकला गुस्सा : सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। फेसबुक पर पलक शर्मा ने लिखा, अब घर भी सुरक्षित नहीं रहा। इस तरह के लोग ही बेटी और पिता के पवित्र रिश्ते को बर्बाद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment