Friday, June 26, 2020

नजदीकियां बढ़ाने का यह शौक बारातियों को पड़ गया महंगा


सिवान(बिहार): (Bihar News ) दूरियां तो नजदीकियां बन गई पर पुलिस ने खलल (Police action 5 dancers) डाल दिया और खलल भी ऐसा-वैसा नहीं सीधा हिरासत में ले लिया। कुछ ऐसा ही हुआ (Social distanceing violation ) जब बारातियों की नर्तकियों के साथ नाचने की हसरत धरी की धरी रह गई। उल्टा पुलिस पीछे पड़ गई सो अलग। सज-धज कर बारात में नर्तकियो के साथ नाचने आए बारातियों में भगदड़ मच गई। मौका देख कर आर्केस्ट्रा संचालक पतली गली से खिसक लिया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नही करने के आरोप में पांच नर्तकियों को हिरासत में ले लिया। ट्रेक्टर ट्रोली और साउंड बॉक्स भी जब्त कर लिया। यह तो शुक्र है कि पुलिस ने दुल्हे और उसके परिजनों और अन्य बारातियों को हवालात की हवा खिलाने से बख्श दिया।
पुलिस ने वर-वधू पक्ष को हिदायत देकर छोड़ा
यह मामला है जीबी नगर थाना क्षेत्र के डिहिया गांव का। एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का संचालन करना वर पक्ष को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली तथा साउंड बॉक्स को जब्त करते हुए नृत्य कर रहीं पांच नर्तकियों को हिरासत में लेकर थाना लाया। जहां पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बांड भरकर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गई। पकड़े जाने के डर से आर्केस्ट्रा संचालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वर-वधु पक्ष को हिदायत देकर छोड़ दिया।
आर्केस्ट्रा संचालक भागा
थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी टीमल साह के पुत्र की बारात इसी थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी हरिचरण साह के यहां गई थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जहां शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही थी। इसकी सूचना स्थानीय थाना को मिल गई। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और पांच नर्तकियों को हिरासत में ले लिया तथा बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ डीजे साउंड बॉक्स को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक यहां सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था। इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली तथा डीजे संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं हिरासत में ली गई सभी नर्तकियों को आवश्यक पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।

No comments:

Post a Comment